सरसों तेल, रिफाइंड और जीरे के रेट घटे, लहसुन के दाम 500 पार

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

12 फरवरी 2024

shimla news: Mustard oil, refined and cumin rates decreased, garlic prices crossed Rs 500

रसोई के बजट को लहसुन के लगातार बढ़ते दामों ने बड़ा झटका दिया है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में लहुसन 500 रुपये प्रतिकिलो तक बिक रहा है। लहसुन के दामों में करीब एक हफ्ते में 100 रुपये प्रतिकिलो की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि इस दौरान सरसों तेल, रिफाइंड और जीरे के घटे दामों से कुछ राहत मिली है। कारोबारियों का कहना है कि लहसुन के दाम आसमान पर पहुंचने का कारण कम पैदावार होना है। जिन राज्यों में लहसुन की सबसे ज्यादा खेती की जाती है, वहां इसकी पैदावार में 30 फीसदी की कमी आई है। पिछले वर्ष बरसात में लहसुन की फसल को बर्बाद हो गई थी।

इसके साथ ही, किसानों को पिछले कुछ साल से लहसुन की फसल में घाटा हो रहा था, जिसके चलते उन्होंने लहसुन की खेती करना कम कर दिया। शिमला की लोअर बाजार सब्जी मंडी में रविवार को 100 रुपये में 200 ग्राम लहसुन बिक रहा था। सब्जी खरीदने आईं काजल ने बताया कि उन्होंने 50 रुपये का लहसुन खरीदा, जिसमें उन्हें दो ही गुच्छियां मिलीं। आज तक कभी लहसुन इतना मंहगा नहीं खरीदा।अभी बाजार में सिरमौर, दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा से लहसुन आ रहा है। लहसुन विक्रेता मनसा राम का कहना है। मंडी में लहसुन की नई फसल आने के बाद ही दाम कम होने की संभावना है। लहसुन मंहगा होने की वजह से ज्नादातर लोग तो दाम पूछकर चले जाते हैं।
नई फसल आने के बाद होंगे दाम कम
लोअर बाज़ार सब्जी मंडी के प्रधान विश्वेश्वर नाथ ने कहा कि पिछले साल लहसुन की फसल कम होने की वजह से आवक कम है। ठंड में लहसुन की मांग अधिक होने से भी दाम बढ़ गए हैं। फरवरी के अंत तक नई फसल आने के बाद ही इसकी कीमतों में कमी आ सकती है।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news