सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल बद्दी ने धूमधाम से मनाया वार्षिक समारोह

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

26 जनवरी 2023

सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल बद्दी ने वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया। इसमें उद्यमी और स्कूल की पूर्व छात्रा वसुंधरा नागर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। साथ ही विशिष्ट अतिथि के तौर पर लघु उद्योग भारती के प्रदेश महामंत्री संजीव शर्मा, लघु उद्योग भारती बद्दी इकाई के अध्यक्ष अशोक राणा, स्कूल प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष महेश कौशल उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि और वरिष्ठ अतिथियों ने स्कूल में अव्वल रहे विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। स्कूल के प्रधानाचार्य गणेश दत्त ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और स्कूल में चल रही गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

इस मौके पर पहले स्थान पर रहे नर्सरी कक्षा में परी, यूकेजी में अयनाश कुंडल, प्रथम कक्षा में रिद्धि हिमांशु, द्वितीय कक्षा में लकी सैनी, तीसरी कक्षा में हिमांशु, चौथी कक्षा में आदित्य कुमार, पांचवीं कक्षा में असीमा, छठीं कक्षा में आदर्श धीमान, सातवीं कक्षा में रिया, आठवीं कक्षा में देवांशु, नवमीं में ईशा, दशमी में अंचल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। स्कूली बच्चों ने विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम में पहाड़ी नाटी, पंजाबी गिद्दा और हरियाणवी नृत्य की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। इस मौके पर स्कूली बच्चे और स्कूल के शिक्षक उपस्थित रहे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news