
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
4 मार्च 2023
सराज विधानसभा क्षेत्र के बागाचनोगी के साथ लगते धवास के गउणनाला में कार हादसे में पटवारी की मौत हो गई। शाम करीब 7:30 के कार बागाचनोगी से थुनाग की तरफ आ रही थी। इसी दौरान धवास के गउणनाला के पास कार करीब एक किलोमीटर नीचे खाई में जा गिरी। इसमें कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके की तरफ दौड़े। मौके पर महेंद्र कुमार की लाश बरामद हुई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद जंजैहली थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। महेंद्र कुमार पूर्व में फौजी थे। रिटायर होने के बाद वह पटवारी के पद पर सेवाएं दे रहे थे।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





