सांसद प्रतिभा सिंह ने नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से की भेंट

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

14 सितंबर 2023

Himachal Congress Chief Pratibha Singh Meet Mallikarjun Kharge in New Delhi

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने वीरवार को नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भेंट कर उन्हें प्रदेश में भारी बारिश से हुए भूस्खलन की जानकारी दी व संगठन से जुड़े अनेक मुद्दों पर भी चर्चा की। इस दौरान उन्हें कांग्रेस कार्यसमिति का स्थाई आमंत्रित सदस्य बनाये जाने का आभार भी प्रकट किया।

सूत्रों के अनुसार सरकार में नई नियुक्तियों को लेकर इस दौरान विस्तृत चर्चा हुई। आपदा की स्थिति से निपटने के बाद प्रदेश में नए मंत्रियों की ताजपोशी हो सकती है। कांग्रेस के सक्रिय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सरकार में अहम जिम्मेवारियां देने को लेकर भी चर्चा हुई। बता दें कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने नौ माह से अधिक समय हो गया है। तीन मंत्रियों सहित निगमों और बोर्डों में अध्यक्ष-उपाध्यक्षों के कई पद अभी रिक्त हैं।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news