सावन महीने के दूसरे सोमवार के दिन व्यापार मंडल सोलन द्वारा वितरित की गई खीर।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

17 जुलाई 2023

सावन का महीना भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना होता है सावन के महीने में मां पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था जिससे भगवान शिव ने प्रसन्न होकर मां पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया था
सावन का महीना 4 जुलाई से शुरू हो चुका है और यह 31 अगस्त तक चलेगा जानकारी के अनुसार इस वर्ष सावन का महीना 2 महीने का होगा। इसी उपलक्ष्य पर

कोटला नाला व्यापार मंडल द्वारा सावन के दूसरे सोमवार के उपलक्ष पर खीर वितरित की गई जिसमें व्यापार मंडल के सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया इस उपलक्ष पर भोलेनाथ की झांकियां भी निकाली गई।
इस विषय पर जानकारी देते हुए सोलन व्यापार मंडल के प्रधान राजेश पुरी ने बताया कि हर वर्ष सावन के महीने में यह खीर सोलन के समस्त प्रदेशवासियों में वितरित की जाती है और इस उपलक्ष पर झांकियां भी निकाली जाती है उन्होंने कहा कि जैसी आपदा इस बार आई ऐसी आपदा फिर कभी नहीं आनी चाहिए।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news