सिंचाई योजना पाधर के तहत आरंग में एक संवेदीकरण प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

#खबर अभी अभी मंडी ब्यूरो*

24 अक्टूबर 2024

उन्होंने बताया कि 23 अक्तूबर को बहाव सिंचाई योजना पाधर के तहत आरंग में एक संवेदीकरण प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें किसानों को बाजार के अनुसार फसलें उगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यशाला में किसानों से फूलगोभी और लहसुन का फसल कैलेंडर बनवाया गया तथा किसानों को स्मॉलहोल्डर हॉर्टिकल्चर एम्पावरमेंट एंड प्रमोशन के तहत ‘फसल उगा कर बेचने’ से हटकर ‘बेचने के लिए फसल उगाने’ तथा नकदी फसलें उगाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही किसानों को वेजिटेबल गार्डन के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में किसानों को बहाव सिंचाई योजना पाधर से आरंग और कलैहर से कटौला में फार्म प्रबंधन और बहीखाता का प्रशिक्षण भी दिया गया। व्यापारिक खेती को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्र के किसानों को सब्जी विपणन केंद्र, मंडी का भ्रमण भी करवाया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में जिला व खंड परियोजना प्रबंधन इकाइयों से कृषि विकास एवं प्रसार अधिकारी मौजूद थे।

Share the news