#सीएम जयराम ने अपनी माता, कुलदेवता और कुलदेवी का लिया आशीर्वाद, आज भरेंगे नामांकन |*

 #सीएम जयराम ने अपनी माता, कुलदेवता और कुलदेवी का लिया आशीर्वाद, आज भरेंगे नामांकन |*

Himachal Pradesh Assembly Election 2022 Candidates Nomination Date Vidhan Sabha Chunav BJP, Congress AAP List

जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार ने दाखिल किया नांमाकन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

19 अक्टूबर 2022

जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से बतौर आजाद उम्मीदवार के तौर चुनाव लड़ेंगे। बुधवार को नरेश ने रिटर्निंग अधिकारी हमीरपुर के कार्यालय में चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। नरेश कुमार भाजपा से टिकट की मांग कर रहे थे। भाजपा के समर्थन से ही जिला परिषद उपाध्यक्ष बने हैं। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने हमीरपुर से नरेंद्र ठाकुर को प्रत्याशी घोषित किया है।

 सीएम जयराम ने अपनी माता, कुलदेवता और कुलदेवी का लिया आशीर्वाद, आज भरेंगे नामांकन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने पैतृक निवास तांदी पहुंच कर अपनी माता का आशीर्वाद लिया। अपनी कुलदेवी माता सिद्धजोगणी (भरैड़ी माता) के तांदी स्थित मंदिर में दर्शन किए और उसके बाद कुलदेवता गांव शिवकारी स्थित देव मतलोड़ महाराज के दर्शन किए। सीएम सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री दिल्ली से रेनगलु बगस्याड़ हेलीपैड पहुंचे।

सीएम जयराम कुछ देर में जंजैहली के कुथाह में सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगे और वहां पर कार्यकर्ताओं और पंचायत प्रतिनिधियों और आम जनता कि विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। रैली के स्वरूप में कार्यकर्ताओं के साथ थुनाग एसडीएम कार्यालय की ओर प्रस्थान करेंगे।

उनके साथ उनकी धर्मपत्नी डॉ. साधना ठाकुर, दोनों बेटियां चंद्रिका और प्रियंका भी शामिल होंगी। दोपहर बाद वह तय समय में अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ एसडीएम कार्यालय थुनाग में नामांकन दाखिल कर जीत का शंखानंद करेंगे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news