सीएम सुक्खू ने समर्थकों के साथ मनाया जन्मदिन

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

26 मार्च 2024

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को सरकारी आवास ओकओवर में अपना जन्मदिन समर्थकों के साथ धूमधाम से मनाया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता व आम लोग सीएम सुक्खू को बधाई देने ओकओवर पहुंचे। इस दौरान समर्थकों ने खूब नाटी डाली।

सुक्खू ने कहा कि हर वर्ष जन्मदिन आता है और हर वर्ष जन्मदिन के साथ नई उम्मीदें और नई प्रतिबद्धता रहती है। हमारा सपना है कि 2027 में हिमाचल प्रदेश आत्मनिर्भर बने और 2032 में हिमाचल प्रदेश देश का सबसे समृद्धशाली राज्य बने। इस दिशा में काम जारी है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी सीएम सुक्खू को जन्मदिन की बधाई दी है।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news