
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
17 अक्तूबर 2024
सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को जोगिंद्रनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा व पूर्व जयराम ठाकुर सरकार पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने गुरुवार को जोगिंद्रनगर में जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा व पूर्व जयराम ठाकुर सरकार पर जमकर हमला बोला। सुक्खू ने कहा कि हमारी सरकार को बने 22 महीने हुए हैं। इस दाैरान हमारे पास कई चुनाैतियां थीं, प्रदेश का खजाना खाली था। सुक्खू ने कहा- भाजपा ने चुनाव से पहले प्रदेश में पांच हजार करोड़ की रेवड़िया बांट दीं। यह जनता का पैसा था। राजनीति लाभ के लिए संस्थान खोल दिए। बिजली-पानी माफ कर दिया। जिस दिन मैं मुख्यमंत्री बना, इस प्रदेश का खर्चा चलाने के लिए सिर्फ एक महीने का पैसा था। डबल इंजन की भाजपा सरकार ने प्रदेश की संपदा को लुटाया है। प्रदेश की संपदा को दोनों हाथों से लुटाकर राजनीतिक रोटियां सेंकने की कोशिश की, हमने उन दरवाजों को बंद किया। भाजपा ने बड़े-बड़े होटलों की बिजली माफ कर दी थी। हमने आम आदमी पर बोझ बढ़ने नहीं दिया।क्वालिटी एजुकेशन में हिमाचल आज देश में 21वें स्थान पर पहुंच गया। कैंसर में दूसरे स्थान पर पहुंच रहा है। हमने संस्थानों को मजबूत करने की कोशिशि की, आज मैं कह सकता हूं कि हिमाचल अपने पांव पर खड़ा होने की स्थिति में आ चुका है। हम अपनी नीतियों में बदलाव करेंगे, कड़े फैसले करेंगे। कहा कि जयराम सरकार के समय पठानकोट-मंडी रोड़ टू लेन था, अब इसे फोरलेन करवाने की कोशिश कर रहे हैं। फोरलेन बनने से पर्यटन के नए आयाम स्थापित होंगे।





