
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
7 जून 2023
सीनियर सेकेंडरी स्कूल राजडी_जाबली मे आपदा प्रबंधन पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया जिसमें अध्यापकों और विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया कार्य वाहक प्रधानाचार्य वीना नेगी जी ने बच्चों को आपदा से संबंधित विषय पर संबोधित किया कि कैसे बचाव व सुरक्षा की जानी चाहिए।
विद्यालय के सभी अध्यापकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। आपदा प्रबंधन प्रभारी नीना व एनएसएस प्रभारी सदीक पठान ने बच्चों को जागरूक किया तथा रेस्क्यू तथा प्राथमिक चिकित्सा टीम में छात्र यमन रघुनंदन धनवीर रिया दीपिका हिमानी प्रियंका इशिका आदि रहे।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





