सीमेंट प्लांट बंद होने से कुल्लू जिले पर भी दिखा असर, कुल्लू जिले में सप्लाई कम होने से एक रुपये घटे प्रति ईंट के दाम

#खबर अभी अभी कुल्लू ब्यूरो*

17 फरवरी 2023

सीमेंट प्लांट बंद होने से बिलासपुर में ट्रक ऑपरेटरों की गाड़ियां सड़कों पर खड़ी रहने का असर कुल्लू जिले पर भी देखने को मिला। गाड़ियां ईंट भट्ठों पर नहीं जा रही हैं। कुल्लू में ईंटों के थोक व्यापारी भी अब कम रेट पर ही ईंटें बेच रहे हैं। दाम एक रुपये प्रति ईंट कम हुए हैं।

पहले 11 रुपये तक मिलने वाली एमबीएम, एसजेएस, एकेएम, ए प्लस एस की ईंट अब 10 रुपये में मिल रही है। जबकि, नौ रुपये में मिलने वाली बीबी, एसएस की ईंट आठ रुपये में मिल रही है। ईंटों के थोक व्यापारियों की मानें तो उन्हें ईंट सस्ती बेचने से किसी तरह का नुकसान नहीं हो रहा है। ईंटों के भट्ठे वालों ने ही दाम घटा दिए हैं। व्यापारियों की मानें तो पहले एक भट्ठे से प्रतिदिन पांच गाड़ियां सप्लाई की उठती थी, जो अब कम हो गई हैं।

ईंटों के दाम कम होने से लोगों को  फायदा मिलेगा। कुल्लू में रामशिला, भुंतर आदि जगहों पर ईंटों के थोक व्यापारी हैं। जहां से लोग ईंट खरीदकर ले जाते हैं। कुल्लू में ईंटों के थोक व्यापारी शिव सोहल ने कहा कि ट्रकों की आवाजाही कम होने से ईंटों के दामों पर असर पड़ा है। थोक व्यापारी कम रेट में ही ईंट बेच रहे हैं।

#खबर अभी अभी कुल्लू ब्यूरो*

Share the news