
सुंदरनगर।
सुंदरनगर की पावन धरती ने एक बार फिर साहस और शौर्य की मिसाल पेश की है। गांव भेछना, वार्ड नंबर-2 नगर परिषद सुंदरनगर निवासी नायब सूबेदार भूपेंद्र सिंह ने 22 फरवरी 2026 को दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी Mount Aconcagua पर तिरंगा फहराकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।
लगभग 6,961 मीटर की दुर्गम ऊंचाई पर स्थित इस पर्वत पर चढ़ाई आसान नहीं है। कड़ाके की ठंड, तेज हवाएं और ऑक्सीजन की कमी जैसी विषम परिस्थितियों के बावजूद भूपेंद्र सिंह ने अदम्य साहस, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
उनकी इस सफलता से पूरे सुंदरनगर क्षेत्र में खुशी की लहर है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया है।
नायब सूबेदार भूपेंद्र सिंह की इस उपलब्धि ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया है कि हिमाचल वीरों और जांबाजों की धरती है। उनके इस साहसिक अभियान से युवा पीढ़ी को भी नई प्रेरणा मिलेगी।





