
सुंदरनगर में पुलिस द्वारा की गई नाकाबंदी के दौरान मादक पदार्थ तस्करी का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने पुंघ फोरलेन के पास नाकाबंदी के दौरान एक बाइक से 431 ग्राम चरस बरामद की है।
पुलिस ने यह कार्रवाई वाहन नंबर HP-56A-7304 (बाइक) की तलाशी के दौरान की। तलाशी के दौरान बाइक सवार युवक के कब्जे से चरस बरामद होने पर उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान
दिव्यांश, पुत्र राजेश कुमार, निवासी VPO लम्बागांव, तहसील जैसिंहपुर, जिला कांगड़ा (हि.प्र.), उम्र 20 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की आगामी जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।





