
सुंदरनगर
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। एसआई दौलत राम की अगुवाई में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार नंबर PB-65D-2415 की तलाशी ली, जिसमें से 690 ग्राम चरस बरामद की गई।
पुलिस ने मौके से कार में सवार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान निखिल वर्मा (32 वर्ष) पुत्र प्रेम कुमार, निवासी मकान नंबर 1940/22बी, सेक्टर-22, चंडीगढ़ तथा तरनदीप सिंह ओबरॉय (34 वर्ष) पुत्र गुरबचन सिंह ओबरॉय, निवासी मकान नंबर 745/22ए, सेक्टर-22ए, चंडीगढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सुंदरनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी चरस कहां से लाए थे और कहां सप्लाई की जानी थी, इस संबंध में दोनों से गहन पूछताछ जारी है।
इस मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने दोहराया कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और इस तरह की अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।





