
खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी की ओर से पूछे गए सवाल को लेकर मुख्यमंत्री सुक्खू और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बीच नोकझोंक भी हुई।
हिमाचल प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद बंद किए गए संस्थानों और कार्यालयों को लेकर विधानसभा सदन में खूब हंगामा हुआ। प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी की ओर से पूछे गए सवाल को लेकर मुख्यमंत्री सुक्खू और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बीच नोकझोंक भी हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजनीतिक लाभ लेने को नहीं, जनता की जरुरतों के हिसाब से बंद संस्थानों को खोला जाएगा। उन्होंने कहा कि पदों को सृजित किए बिना पूर्व सरकार ने चुनावों से पहले कई संस्थान खोले। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पलटवार कर कहा कांग्रेस विधायकों को अगर यह संस्थान नहीं चाहिए तो वो सरकार को इस बाबत लिखकर दें। भाजपा विधायक बंद संस्थानों को खोलने की मांग पर अडिग हैं।
कांग्रेस विधायक अजय सोलंकी ने सवाल पूछा कि बंद किए गए संस्थानों और कार्यालयों में क्या पद सृजित थे या यह सिर्फ अधिसूचनाएं ही थी।
अनुपूरक सवाल करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में कई संस्थान आठ माह से फंक्शनल थे, अधिकारी उन कार्यालयों में बैठे थे। फिर भी उन्हें बंद कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पालमपुर में होली महोत्सव के कार्यक्रम में गए। वहां स्थानीय विधायक ने बीडीओ ऑफिस जो बंद किया है उसे दोबारा खोलने की बात कही। मुख्यमंत्री ने मंच से इन संस्थानों को दोबारा खोलने का एलान किया।





