# सुक्खू सरकार की हिमाचल के ट्रांसपोर्टरों को 400 करोड़ की बूस्टर डोज |

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

23 मई 2023

हिमाचल के 60 हजार से ज्यादा ट्रक ऑपरेटरों सहित लाखों लोग जो ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में लगे थे उनके लिए सरकार ने टैक्स की पेनालिटी और इंटरेस्ट माफ कर ऐतिहासिक फैसला लिया है। कोरोना और उसके बाद के दौर में अपना टैक्स चुकाना में असफल रहे ट्रांसपोर्टर लाखों के देनदार हो गए थे जबकि इस दौरान उनका व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुआ था। हिमाचल के नायक सुक्खू ने पर्यटन और औद्योगिक क्षेत्र के कारण हिमाचल के बड़े ट्रांसपोर्ट सेक्टर को नई संजीवनी दी है। इस फैसले से ट्रक मालिक सहित टेंपो आदि मालवाहक रखने वालों को भी लाभ होगा। पैसेंजर एंड गुड्स टैक्स का ये लाभ उन सभी टैक्सी, बस ऑपरेटर को भी मिलेगा जो अपना टैक्स नहीं चुका पाए थे।

सुक्खू कैबिनेट में लिए गए पेनलिटी और इंटरेस्ट माफ के फैसले से 60 हजार से ज्यादा ट्रक ऑपरेटर और हजारों अन्य टैक्सी, बस, टेंपो ऑपरेटर लाभान्वित होंगे। कोरोना और बाद में हड़ताल के चलते ट्रक ऑपरेटर जब टैक्स जमा नहींकर पाए तो पेनाल्टी टैक्स से भी ज्यादा हो गई थी। पेनाल्टी और उसका ब्याज तो मामले को असंभव बना रहा था। राज्य में ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में लगे लोगों को इस तरह के फायदे से सरकार को लगभग 400 करोड़ का नुकसान होगा। भले ही सरकार को इसमें नुकसान है लेकिन सुक्खू सरकार ने अपनी रोजी रोटी कमा रहे और अन्य को रोजगार दे रहे ट्रांसपोर्टर्स को बड़ी राहत दी है।

टैक्स जमा न होने के कारण ट्रांसपोर्टर्स के परमिट भी रिन्यू नही हो पा रहे थे। बताया जा रहा है की कई ऑपरेटर्स का 3 -3 लाख बकाया था। सरकार ने टैक्स की पेनाल्टी माफ करने के साथ साथ उन वाहनों को भी पेनल्टी से छूट दी है जो अपनी गाड़ी का पंजीकरण समय से नही कर पाए थे। इनमे जेसीबी सहित हर तरह के व्यवसायिक वाहन मालिकों को लाभ होगा। देश की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ ट्रक यूनियन ने मुख्यमंत्री सुक्खू का इस फैसले के लिए आभार व्यक्त किया हैं।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news