सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में मेले के दौरान इस बार रथ में निकलेगी शोभा यात्रा

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

4 मार्च 2023

विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में 5 मार्च से 8 मार्च तक आयोजित होने वाले राष्ट्र स्तरीय होली मेले को लेकर प्रशासन की ओर से गठित कमेटियों ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।मेले के दौरान पुवारी खानदान ने इस बार रथ के माध्यम से झांकियां निकालने का निर्णय लिया है। पुवारी खानदान की ओर से वर्षों से होली मेले में झांकियों का आयोजन किया जाता है। पुराने समय में वाहन न होने पर मेले के दौरान कहार के कंधों पर डोली उठाकर शोभा यात्रा निकाली जाती थी। समय बदलने के साथ-साथ बाद में ट्रैक्टर समेत अन्य वाहनों के माध्यम से झांकियां निकाली जाने लगीं लेकिन इस वर्ष पुरानी परंपरा को निभाते हुए इस बार पुवारी खानदान की ओर से रथ के माध्यम से झांकियां निकाली जाएंगी।इसमेें चार दिन चार अलग-अलग झांकियां निकाली जाएंगी। लोअर बाजार से झांकियां निकालने वाले अजय पुवारी ने बताया कि कृष्ण लीला, माता दुर्गा, राम दरबार और शिव पार्वती आदि की आकर्षक झांकियों को रथ के माध्यम से आगामी चार दिन में निकाला जाएगा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news