# सुबाथू में पहाड़ी से भवन पर गिरी चट्टान|

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

2 मई 2023

Boulder fell on building in subathu, lenter broken, shop also damaged

सोलन जिले के सुबाथू में देररात पहाड़ी से एक चट्टान के गिरने से एक भवन का लेंटर टूट गया। साथ ही एक दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई। इससे भवन में दरारें आ गई हैं।

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के सुबाथू में देररात पहाड़ी से एक चट्टान के गिरने से एक भवन का लेंटर टूट गया। साथ ही एक दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई। इससे भवन में दरारें आ गई हैं। वहीं घर में सो रहे एक युवक को भी हल्की चोटें आई हैं।

युवक को इलाज के लिए चंडी मंदिर अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा मंगलवार सुबह करीब 7:45 पर सुबाथू-धर्मपुर मार्ग पर नया नगर में हुआ। यह मकान पूर्व सैनिक का है। प्रशासन की टीम मौके पर नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर रही है। पीड़ित परिवार को 5,000 की फौरी राहत दे दी गई है।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news