# सैनिक स्कूल के लिए चयनित हुआ नारग स्कूल का आकर्ष |

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

25 मार्च 2023

मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल नारग के मेधावी छात्र आकर्ष का चयन सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा के लिए हुआ है। आकर्ष ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) परीक्षा को पास किया है।

आकर्ष ने जनवरी में आयोजित यह परीक्षा दी थी और इसे पास करने के बाद इंटरव्यू प्रक्रिया को पूर्ण करने के बाद अब उसका चयन सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा के लिए हुआ है।

आकर्ष मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल नारग में सातवीं कक्षा में शिक्षा ग्रहण कर रहा था। पढ़ाई में भी अव्वल रहने वाला आकर्ष ने छात्रवृति परीक्षा में सिरमौर जिला में पहला और राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने स्कूल का नाम रोशन किया था।

इसके अलावा अंडर-14 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी योग्यता का परिचय दिया था। आकर्ष के पिता राजेश शर्मा नारग में बीआरसी, जबकि माता रोमा देवी टीजीटी आट्र्स के पद पर कार्यरत हैं।

मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल नारग के प्रिंसिपल रोहित वर्मा, स्कूल प्रबंधन समिति, शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग ने भी आकर्ष की इस उपलब्धि पर बधाई दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news