सोनिया गांधी का सबरीमाला सोना घोटाले के अभियुक्त से मिलना संदेहास्पद: अनुराग सिंह ठाकुर

हिमाचल प्रदेश: पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद Anurag Singh Thakur के नेतृत्व में Bharatiya Janata Party की केरल इकाई ने दिल्ली में सबरीमाला मंदिर में कथित सोना चोरी मामले को लेकर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Sonia Gandhi के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सोनिया गांधी और स्वर्ण लूट के कुख्यात सरगना उन्नीकृष्णन पोट्टी के बीच संबंधों के खुलासे तथा मामले की जांच के दायरे में सोनिया गांधी को शामिल करने की मांग की।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि सोनिया गांधी और स्वर्ण लूट के मुख्य अभियुक्त उन्नीकृष्णन पोट्टी के बीच हुई बैठकों पर संदेह है और यह मामला Central Bureau of Investigation (CBI) को सौंपा जाना चाहिए, क्योंकि केरल SIT (विशेष जांच दल) की जांच प्रभावी नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व का उन लोगों से संबंध है जिन पर भगवान अय्यप्पा के मंदिर से सोना चोरी करने का आरोप है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को करोड़ों अय्यप्पा भक्तों के सामने जवाब देना चाहिए।

अनुराग सिंह ठाकुर ने सबरीमाला प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि जब Sabarimala Temple में महिलाओं के प्रवेश को लेकर अदालत का निर्णय आया, तब भाजपा ने परंपराओं के समर्थन में प्रदर्शन किया, जबकि कांग्रेस ने फैसले का स्वागत किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सबरीमाला सोना घोटाले के अभियुक्त उन्नीकृष्णन पोट्टी की सोनिया गांधी से कई बार मुलाकात हुई है और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच CBI से कराई जानी चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में मध्यस्थ की भूमिका निभाने वाले अदूर प्रकाश और एंटो एंटनी को भी स्पष्टीकरण देना चाहिए। अनुराग सिंह ठाकुर के अनुसार, यदि कांग्रेस नेताओं का इस प्रकरण से कोई संबंध नहीं है तो उन्हें जांच से डरना नहीं चाहिए।

दिल्ली पुलिस ने विज्ञान भवन से सोनिया गांधी के निवास तक निकाले जा रहे मार्च को बीच में रोक दिया। इसके बाद केरल युवा मोर्चा के राज्य अध्यक्ष वी. मनुप्रसाद सहित अन्य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर हटाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सहगल तथा राज्य महासचिव विष्णु वांचीमाला और गोकुल गोपीनाथ भी उपस्थित रहे।

Share the news