सोलन के एल आर कॉलेज में राष्ट्रीय सम्मेलन: NEP 2020 पर मंथन शुरू


खबर अभी अभी ब्यूरो
📍 सोलन, 7 अप्रैल 2026 |
हिमाचल प्रदेश के सोलन स्थित एलआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के ऑडिटोरियम में “नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन NEP 2020: एम्पावरिंग एजुकेटर्स, इंस्पायरिंग चेंज” का आयोजन किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिवर्तनकारी विजन पर विचार-विमर्श करना और इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नवाचारपूर्ण रणनीतियों को तलाशना रहा।

इस दौरान शिक्षा प्रणाली में सुधार, शिक्षकों को सशक्त बनाने और छात्रों को नई दिशा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने NEP 2020 के तहत शिक्षा में लचीलापन, बहुविषयक दृष्टिकोण और स्किल-आधारित लर्निंग को भविष्य की जरूरत बताया।
इस सम्मेलन के मुख्य वक्ता डॉ. कुलविंदर सिंह – प्रोफेसर (सेवानिवृत्त) एवं पूर्व विभागाध्यक्ष, शिक्षा एवं सामुदायिक सेवा विभाग, पंजाब यूनिवर्सिटी, पटियाला
एवं प्रो. जोगिंदर सिंह धीमान – डीन प्लानिंग, एच.पी. यूनिवर्सिटी, शिमला एवं प्रो. कुलभूषण चंदेल – वाणिज्य विभाग, एच.पी. यूनिवर्सिटी, शिमला एवं प्रो. रितिका शर्मा सी डी ओ ई एच.पी. यूनिवर्सिटी, शिमला रहे
वक्ताओं ने अपने संबोधन में NEP 2020 के विभिन्न आयामों, जैसे नेशनल क्रेडिट फ्रेमवर्क, उद्योग-शिक्षा समन्वय और समावेशी शिक्षा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस नीति के माध्यम से भारत की शिक्षा प्रणाली को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाया जा सकता है।

आयोजकों के अनुसार, यह सम्मेलन शिक्षकों और शिक्षाविदों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ, जहां विचारों के आदान-प्रदान के साथ-साथ शिक्षा क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव की दिशा तय की गई।
इस मौके पर लगभग 18 स्कूलों कॉलेजों के अध्यापक एवं प्रतिनिधियों एवं लगभग 1500 बच्चों ने नेशनल शिक्षा प्रणाली के बारे में जाना.
इस मौके पर एल आर कॉलेज सच्ची सिंह प्रबंध निदेशक, प्रो. पी पी शर्मा, प्रो. अवनीत गुप्ता, डॉक्टर निशा शर्मा, डॉक्टर श्वेता गुप्ता, डॉक्टर कंचन बाला जसवाल, डॉक्टर सुरेश, हुसैन जैदी, मनोज शर्मा, सूरत सिंह मौजूद रहे

Share the news