#सोलन के कोटलानाला में एक दुकान में लगी आग,9 लाख का हुआ नुकसान।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

17 नवम्बर 2023

सोलन शहर के कोटला नाला में एक सब्जी की दुकान में आग लग गई जिसका कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है जानकारी के अनुसार यह आग ढाई बजे के करीब लगी। आग लगने से करीब 9 लाख का नुकसान हो चुका है।

इस विषय पर जानकारी देते हुए दुकान के ओनर सूरज कश्यप ने बताया कि यह आज रात करीब 2:30 बजे के आसपास लगी वहीं स्थानीय लोगों ने उन्हें सूचित किया जिसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई और अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंची जिसके बाद आग पर काबू पाया गया साथ ही उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है कि उनकी मदद की जाए।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news