
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
24 अप्रैल 2023
सोलन का क्षेत्रीय अस्पताल एक ऐसा अस्पताल है जहां दूरदराज से लोग अपना इलाज करवाने के लिए आते हैं लेकिन उसके बाद भी अगर लोगों को अस्पताल में वह सुविधाएं नहीं मिल पाती है तो लोगों को निजी अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ते हैं वही अगर बात करें तो सोलन के अस्पताल में पिछले कुछ दिनों से अल्ट्रासाउंड के चिकित्सक मौजूद नहीं है जिस कारण से लोगों को क्षेत्रीय अस्पताल के बजाय निजी अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं
वही ज्यादा जानकारी देते हुए लोगों ने बताया कि मजबूरी में उन्हें निजी अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ते हैं और वह सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में ना जाकर निजी अस्पतालों में जाने को मजबूर है। उन्होंने बताया कि एक और जहां क्षेत्रीय अस्पताल लोगों की सुविधा के लिए खोला गया है लेकिन पर्याप्त सुविधाएं न होने के कारण लोग निजी अस्पतालों की ओर अपना रुख करते हैं।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





