सोलन के गंज बाजार में लगी आग ,लेकिन मौके पर नही पहुंची फायर ब्रिगेड

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

22 नवम्बर 2023

गंज बाजार सोलन में बीती रात एक दुकान में आग लगने से दुकान मालिक का लाखों का नुकसान हो गया मिली जानकारी के अनुसार घटना रात के 12:30 बजे सामने आई है जिसमें शॉर्ट सर्किट के कारण दुकान में रखी सभी वस्तुएं जलकर राख हो गई।

दुकान मालिक से जब इस बारे में बात की तो उनका कहना है शॉर्ट सर्किट के कारण यह आगजनी की घटना सामने आई है इसमें करीबन सात से आठ लाख का नुकसान हो गया सन्नी का कहना है कि जैसे ही हमें सूचना मिली तो हमने तुरंत अग्निशमन विभाग को इस बारे में सूचित करवा दिया था परंतु मौके पर कोई भी गाड़ी उपलब्ध न होने के चलते फायर ब्रिगेड भी मौके पर नहीं पहुंच पाई।

स्थानीय लोगों की सहायता से ही आग पर काबू पाया गया और जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक दुकान मे रखी सभी आइटम्स जलकर राख हो गई थी ।

साथ ही उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से भी निवेदन किया है हमे कुछ आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाए ताकि हम भी अपना परिवार का भरण पोषण कर सके।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news