
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
17 मार्च 2023
सोलन के छात्रा विद्यालय में पिछले 4 दिनों से सोलन खंड के 40 शिक्षकों की ट्रेनिंग कार्यालय का आयोजन किया जा रहा है इस कार्यालय में निपुण मेले का आयोजन किया गया। इस मेले में सोलन ब्लाक के बीईईओ हरिराम चंदेल और सोलन ब्लॉक बीआरसी मोहन दत्त शर्मा ने भाग लिया।आपको बता दे की शिक्षकों की इस ट्रेनिंग का उद्देश्य बच्चो को शिक्षा के प्रति अग्रसर करना है जिससे बच्चो के ढांचे को मजबूत किया जा सके।
बीइईओ हरी राम चंदेल ने कहा की उनका उद्देश्य है की बच्चो के ढांचे को मजबूत किया जा सके और वह हर क्षेत्र में बच्चो का विकास करवा सके उन्होंने कहा की उनके पास सोलन ब्लॉक के 170 शिक्षक मौजूद है उन सभी को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे बच्चो को शिक्षा के प्रति आकर्षित किया जा सके।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





