सोलन के तीन हाईवे आउटलेट से लिए गए खाद्य पदार्थ के नमूने, सैंपल फेल होने पर भारी भरकम चालान का करना पड़ेगा सामना

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरोे*

2 जून 2023

एक स्वस्थ शरीर बनाने के लिए स्वस्थ भोजन की आवश्यकता होती है यदि भोजन से ही कोताही बरती जाए तो शरीर में कई प्रकार की बीमारियां पनपने लगती है, इसी को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग सोलन समय-समय पर खाद्य संबंधी दुकानों से खाद्य पदार्थो के नमूने लेकर उनकी जांच करता रहता है। इसी के चलते आज खाद्य सुरक्षा विभाग सोलन द्वारा सोलन के तीन हाईवे आउटलेट से खाद्य पदार्थ के नमूने लिए गए।

इस विषय पर जानकारी देते हुए असिस्टेंट कमिश्नर फूड सेफ्टी अतुल कैस्था ने कहा कि खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार खाद्य पदार्थों के नमूने लेता रहता है। और आज सोलन के तीन हाईवे आउटलेट्स पर उपभोक्ताओं की शिकायतानुसार फूड सेफ्टी ऑफिसर दीक्षा की उपस्थिति में निरीक्षण किया गया। और तीनों आउटलेट से सैंपल एकत्र किए गए हैं जिन्हें आगामी जांच के लिए लैब में प्रेषित किया जाएगा। और इन नमूनों की जांच के लिए 14 दिन का समय लगेगा उन्होंने कहा। और यदि इन सैंपल में से कोई भी सैंपल फेल होता है तो खाद्य पदार्थ विक्रेताओं को भारी भरकम चालान का सामना करना पड़ेगा।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरोे*

Share the news