सोलन के पुराने बस स्टैंड के समीप किसानों के लिए उपलब्ध करवाई गई जगह पर बाहर से आए व्यापारी उठा रहे फायदा, प्रशासन नहीं दे रहा कोई ध्यान

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

13 मई 2023

सोलन ओल्ड बस स्टैंड के समीप ऑटो स्टैंड पर रविवार को किसानों द्वारा मंडी लगाई जाती है। जिसमें किसान अपने घर की ताजा सब्जियों को लाकर बेचता है परंतु वर्तमान समय की अगर बात करें तो इस स्थान का माजरा ही कुछ और है। किसानों की जगह यहां पर अब बाहर से आए लोग इस सुविधा का फायदा उठा रहे हैं प्रशासन का इस ओर कोई भी ध्यान नहीं है किसान यदि अपनी सब्जियां बेचने आए भी तो वह कहां बैठेगा क्योंकि जो जगह किसानों के लिए उपलब्ध करवाई गई थी वहां अब बाहर से आए छोटे-मोटे व्यापारी इसका लाभ उठा रहे हैं। प्रशासन की अगर बात करें तो नगर निगम सोलन और एपीएमसी सब्जी मंडी सोलन दोनों इस जिम्मेवारी से अपना पल्ला झाड़ रहे हैं।

इस विषय पर एपीएमसी सब्जी मंडी सोलन के सचिव आरके शर्मा से हुई बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले यह तय हुआ था कि नगर निगम सोलन और एपीएमसी सब्जी मंडी सोलन साथ मिलकर कार्य करेगी परंतु वर्तमान समय की अगर बात करें तो इस ओर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है रोजाना उस जगह से कभी कूड़े की खबर आती है तो कभी ऑटो ड्राइवर और टैक्सी ड्राइवर द्वारा इस जगह पर कूड़ा होने की शिकायत की जा रही है। प्रशासन को इस और गहनता से गौर करना चाहिए और इस पर कड़ा संज्ञान लेना चाहिए और यह भी तय सुनिश्चित करना चाहिए कि क्या यहां पर सब्जियां लगाने वाले किसान ही है या असल में कोई और और किसी एक को प्रशासन को इसकी जिम्मेवारी सौंपने चाहिए।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news