सोलन के रबोन में श्रीमद्भागवत कथा का हुआ आयोजन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

18 अप्रैल 2023

रबोन में मंगलवार को कथावाचक आचार्य सुरेंद्र शर्मा अपनी मधुर आवाज में श्रीमद्भागवत कथा का रसपान किया।

कथा से पहले कलश यात्रा निकाली गई, जो विभिन्न स्थानों से होकर वापस कथा स्थल पर संपन्न हुई। इसमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए।

इसके बाद दोपहर को कथा का आयोजन हुआ, जिसमें कथावाचक ने श्रद्धालुओं को बताया कि सभी लोग इंद्रियों के वश में हैंऔर इसके जाल में फंस कर लगातार पाप किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सभी को अपने गुनाहों का भी पता नहीं चल रहा है।

मानव केवल माया के पीछे भागा जा रहा है।

उसको अपने अच्छे व बुरे कर्मों के बारे में पता ही नहीं चल रहा है।

इसलिए, हमेशा संतों का संग करो। संतों के संग से हमेशा जीवन जीने की सही राह मिलती है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news