
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
27 जुलाई 2023
सावन का महीना भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना होता है सावन के महीने में मां पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तप किया था जिससे भगवान शिव ने प्रसन्न होकर मां पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया था
सावन का महीना 4 जुलाई से शुरू हो चुका है और यह 31 अगस्त तक चलेगा जानकारी के अनुसार इस वर्ष सावन का महीना 2 महीने का होगा। इसी उपलक्ष्य पर सोलन में महाशिवपुराण कथा ज्ञान यज्ञ 16 जुलाई से 27 जुलाई तक आयोजित किया गया था जिसका आज समापन हुआ।
इस विषय पर अधिक जानकारी देते हुए संजीव जैसवाल ने बताया की यह महा शिव पुराण कथा यज्ञ का आज समापन हुआ इस दौरान जो लोग कथा सुनने के लिए यहां आते थे उनके लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा की इसका उद्देश्य लोगो में प्रेम और प्यार की भावना को लोगो में जागृत करना है। और लोगो में श्रद्धा की भावना को बढ़ावा मिल सके।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





