
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
3 अगस्त 2023
सोलन शहर में आए दिन चोरियों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं ऐसा लगता है मानो उन्हें प्रशासन का कोई डर ही नहीं है सोलन शहर में चोरी जैसे कई मामले देखने को मिलते हैं सोलन के साईं मंदिर में भी चोरी का मामला सामने आया था वही सोलन के टैंक रोड में स्थित एक घर में दिनदहाड़े चोरी का मामला सामने आया है जिसमें लोगों का आरोप है कि पूनम जोकि डीसी ऑफिस में कार्यरत है उनका बेटा घर पर अकेला ही था
और वह चोर चोरी करने के इरादे से घर में कोरियर बॉय बन कर आया और उसके बाद उसने चाकू दिखाकर सारे नगदी व जेवरात लाने को कहा और जान से मारने की धमकी दी जानकारी के अनुसार चोर ने व्यक्ति पर चाकू से प्रहार भी किया अब उसका इलाज सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल में चल रहा है लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे लगाए जिससे ऐसी घटनाएं सामने ना आए।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





