
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
14 जुलाई 2023
बीते दिनों प्रकृति ने पूरे प्रदेश भर में अपना रौद्र रूप दिखाया जिससे लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया एक ओर जहां लोग अपने घर तक छोड़ने को मजबूर हो गए वहीं कुछ लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ा प्रदेशभर की अगर बात करें तो जगह-जगह पर भूस्खलन देखने को मिला जिससे ना सिर्फ सड़कें बल्कि लोगों के घर तक प्रभावित हुए। भूस्खलन इतना ज्यादा बढ़ गया कि पत्थर लोगों के घरों पर गिरना शुरू हो गए सोलन जिले के डमरोग गांव की अगर बात करें तो वहां पर अत्यधिक बारिश के चलते सड़क धंस गई है जिस कारण वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया है
यदि कोई बड़ी गाड़ी उस सड़क पर जाती है तो वह सड़क और ज्यादा बढ़ सकती है इस विषय पर जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि अत्यधिक बारिश के चलते यह सड़क धंस चुकी है उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द इस समस्या का निवारण किया जाए अन्यथा शामती की तरह यह भी अन्य घरों को प्रभावित कर सकती है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





