
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
24 मई 2023
आज के समय में, लोगों की लाइफस्टाइल ऐसी है कि उन्हें अपने लिए समय निकालना मुश्किल होता है इसलिए जरूरी है कि अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखा जाए ताकि किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या से बचा जा सके। वही दूसरी ओर योग बेहतरीन और खुशहाल जीवन के लिए बेहद जरूरी है। आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताने वाले जिनकी उम्र 80 के करीब हो चुकी है।
लेकिन स्वस्थ्य जीवन के लिए उन्होंने योग को अपनाया हम बात कर रहे है परस राम की जो कनाह जिला सोलन के रहने वाले है। और कई वर्षो से लगातार योग कर रहे है उनका कहना है की योग के द्वारा उन्होंने अपनी कई बीमारियों को ठीक किया है उन्होंने बताया की उन्होंने 30,35 बच्चो को योग भी सिखाया है।इसके साथ ही उनका कहना है की लोगो को अपने व्यस्त जीवन से कुछ समय खुद के किए निकलना चाहिए।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





