सोलन जिले में मनाया गया नेशनल डिवार्मिंग डे बच्चो को वितरित की गई एलबेंडाजोल

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

26 मई 2023

वीरवार को सोलन जिले में नेशनल डिवार्मिंग डे मनाया गया जिसमे सभी बच्चो को एलबेंडाजोल दवाई खिलाई गई।आपको बता दे की यह दवाई सोलन जिले के सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चो को वितरित करवाई गई।
ज्यादा जानकारी देते हुए स्वास्थ्य चिकित्सा अधिकारी अमित रंजन ने बताया की 1 से 19 साल के सभी बच्चो को एलबेंडाजोल की टैबलेट दी गई है।

उन्होंने बताया की उनका टारगेट 2,22,000 के करीब था लेकिन अभी 2,08,516 बच्चो को यह टैबलेट दी गई है। और जिन बच्चो को किसी कारणवश यह टैबलेट नही मिल पाई है उनके लिए 31 मई को मॉप अप राउंड रखा जाएगा जिसमे अन्य बच्चो को भी टैबलेट वितरीत की जाएगी। ज्यादा जानकारी देते हुए उन्होंने बताया की विभाग काफी समय से इसकी तैयारी कर रहा था और इसके लिए डॉक्टर को ट्रेनिंग भी दी गई थी।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news