सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने व्यक्ति के पास अफीम बरामद करने पर कामयाबी की हासिल

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

सोलन पुलिस की एस आई यू टीम ने व्यक्ति के पास गश्त के दौरन अफीम बरामद करने पर कामयाबी हासिल की है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.

एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने इसकी पुष्टि की है. पुलिस के अनुसार एसआई यू की टीम घटटी में गश्त पर थी और उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि वह किसी व्यक्ति के पास मादक पदार्थ हो सकता है.

इसी दौरान पुलिस ने एक दुकान में जाकर छापा मारा तो व्यक्ति के पास 678 ग्राम अफीम बरामद की. आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news