सोलन पुलिस ने पकड़े चिट्टे के सप्लायर

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

21 जुलाई 2023

सोलन पुलिस की SIU टीम ने ड्रग पेडलर आरोपी निहाल ठाकुर S/O राम लाल R/O गांव अणू डा0 ओच्छघाट तह0 व जि0 सोलन जिसके ऊपर अपने घर से चिट्टा / हैरोईन बेचने का धन्धा करने का आरोप था, उस के कमरे की तलाशी ली तो वहां से 20.65 ग्राम चिट्टा / हैरोईन बरामद हुई । जिस पर धारा 21 ND&PS Act, थाना सदर में अभियोग पंजीकृत करके आरोपी से इस खेप के सप्लायर की जानकारी जुटाई गई।

पता चला की यह इस खेप को इसके सप्लायर से 58000 रू में खरीद कर लाया था जो इस सप्लायर का नाम पवनप्रीत पुत्र रेशम सिंह निवासी फरीदकोट पंजाब उम्र 27 वर्ष है। जिसको सोलन पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा कल मोहाली से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी निहाल ठाकुर पुलिस रिमांड पर है और आरोपी पवनप्रीत को न्यायालय में पेश करके रिमांड लिया जा रहा है। मुकदमा में जांच जारी है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news