
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
22 मई 2023

सोमवार को करीब 4 बजे सोलन बाईपास के समीप हिंदुस्तान सैनिटरी स्टोर में आग लग गई जिस कारण वहां लाखों का नुकसान हुआ इस घटना की सूचना जैसे ही अग्निशमन विभाग को मिली विभाग के कर्मचारी तुरंत आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गए और लगभग आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।
जैसे ही स्टोर में आग लगी वैसे ही आसपास के लोग एकत्र हो गए और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया । दुकान के स्टोर में लाखों का सामान व आवश्यक दस्तावेज रखे थे।
अग्निशमन विभाग सोलन के फायर ऑफिसर कमलजीत ने बताया कि उन्हें इस घटना की सूचना 4:10 पर मिली और वह तुरंत मौके पर पहुंचे और लगभग आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया आग के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है।
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन





