
खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो
5 सितंबर 2022
सोलन माल रोड पर खुला भारतीय जनता पार्टी का चुनाव कार्यालय
सोलन । विधानसभा चुनाव 2022 के लिए शिमला संसदीय क्षेत्र चुनाव कार्यालय का उद्घाटन सोमवार को विधिवत रूप से मालरोड़ कार्यालय में वैदिक विधि से पूजा अर्चना हवन पाठ कर कार्यालय का विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया। जिसमे भाजपा के सभी कार्यकर्ताओ ने पर बढ़ चढ़कर भाग लिया पूजा अर्चना के बाद रिबन काटकर मुख्य अतिथि हिमाचल प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उनके साथ जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, भाजपा मंडल सोलन के अध्यक्ष मदन ठाकुर, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ राजेश कश्यप वरिष्ठ नेता तरसेम भारती वरिष्ठ नेता नंदराम कश्यप एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शकुंतला शर्मा भी मौजूद रहें, खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि यह बहुत हर्ष का विषय है भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं। उन्होंने शिमला लोकसभा की 17 विधानसभाओं के कार्यकर्ताओं और सभी नेताओ को अपनी शुभकामनाएं दी और कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा बहुमत के साथ प्रदेश में अपनी सरकार को रिपीट करेगी।
पुरुषोत्तम गुलेरिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जिस तरह का उत्साह है उसे देखकर लगता है कि सोलन की सभी विधानसभा सीटों के साथ प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य,जिला के पदाधिकारी मंडल मोर्चो के पदाधिकारी, महिल मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्य,युवा मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्य, नगरनिगम सोलन मे भाजपा के पार्षद, अनुसूचित जाती मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्य,व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व सदस्य,एनजीओ प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व सदस्य,मंडल व जिला के मीडीया प्रभारी,सोशल मीडिया के पदाधिकारी व अन्य सभी मोर्चो प्रकोष्ठो के पदाधिकारी मौजूद रहे





