सोलन  : मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज सोलन में अंतरराष्ट्रीय मिडवाइफ दिवस का आयोजन

मुरारी लाल मेमोरियल कॉलेज आफ नर्सिंग सोलन  में  अंतरराष्ट्रीय मिडवाइफ दिवस मनाया गया  अंतर्राष्ट्रीय दिवस हर साल 5 मई को मनाया जाता है। इस साल अंतर्राष्ट्रीय दिवस की थीम है “मिडवाइव्स: हर संकट में महत्वपूर्ण”. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान महिला का ख्याल रखने वाली मिडवाइफ के समर्पण को सम्मान देना है. यह दिन दाइयों के काम का सम्मान करने और माताओं एवं नवजात शिशुओं की देखभाल में उनकी भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है.   इस अवसर पर मुरारी लाल नर्सिंग कॉलेज में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा साथ ही भारतीय नर्सिंग परिषद द्वारा आयोजित ऑनलाइन वेबीनार मैं भी सभी छात्राओं तथा अध्यापिकाओं में हिस्सा लिया। कॉलेज चेयरमैन चंद्रप्रकाश गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों तथा स्टाफ को इस दिवस की बधाई दी।

Share the news