
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
17 जून 2023
चंबा में हुए मनोहर हत्याकांड को लेकर भाजपा लगातार प्रदर्शन कर रही है सोलन में भी आज प्रदर्शन किया गया जिसको लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिव कुमार का कहना है कि भाजपा प्रदर्शन करके इस मामले को भटका रही है और सरकार इस मामले को लेकर पूरी तरह से गंभीर है,उन्होंने कहा कि भाजपा हर मुद्दे को सांप्रदायिकता का रंग देने का काम करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता हताशा में है और इसीलिए वे लोग इस मामले को तूल दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग तब कहां थे जब दिल्ली के जंतर मंतर पर महिला कुश्ती पहलवान धरना दे रहे थे और उनके एमपी के खिलाफ बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे उस वक्त भाजपा का बेटी बचाओ का नारा कहा था कि,उन्होंने कहा कि भाजपा सांप्रदायिकता का रंग इस मामले में देने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस मामले को लेकर गंभीर है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





