
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
10 फरवरी 2024
परमाणु शिमला फोरलेन हाईवे पर फोरलेन का कार्य निरंतर जारी है जिसको लेकर सोलन शहर के ब्रूरी के समीप कुनारग होटल के पास फॉरलेन के कार्य के चलते पैदल चलने वाले रास्ते को तोड़ा गया था खबर अभी-अभी ने इस खबर को प्रमुखता से उठाया इसके बाद प्रशासन हरकत में आया। और फोरलेन द्वारा मार्ग बनाने का कार्य शुरू हो गया है और जल्द ही स्थानीय लोगों इस मार्ग की सुविधा मिलेगी।
इस विषय पर जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि एनएचआई ने यह आश्वासन दिया है की पैदल चलने वाला यह मार्ग एक सप्ताह के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा। जब तक यह मार्ग दुरुस्त नहीं होता है तब तक लोग दूसरे मार्ग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





