
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
15 मई 2023
सोलन जिले में रविवार सुबह ही मौसम का मिजाज बदल गया। इससे सुबह जिला के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। जिससे तापमान में गिरावट आ गई। लेकिन दोपहर बाद फिर तेज धूप खिल जाने से गर्मी हो गई। लेकिन सुबह तूफान आने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं तूफान के कारण पेड़ पर लगी प्लम भी झड़ गए। तूफान के कारण विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई। धर्मपुर में चार घंटे का ब्लैक आउट हो गया। इससे लोगों को सुबह कार्य करने में दिक्कतें आई हैं। इसी के साथ शहर के साथ लगते बसाल में भी यहीं हाल रहा। यहां पर भी तूफान चलने के बाद बिजली आपूर्ति गुल हो गई।
सुबह करीब 04:30 बजे अचानक तूफान चलना शुरू हो गया। कुछ ही देर बाद बारिश शुरू हो गई। वहीं बारिश और तूफान के बाद करीब सुबह करीब 06:00 बजे धर्मपुर में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके बाद करीब 10:00 बजे आपूर्ति बहाल हो पाई। बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत तो मिली। लेकिन दोपहर बाद पारा और अधिक चढ़ गया। वहीं बारिश के कारण गेहूं काटने और लहसुन निकालने के कार्य में भी देरी हो रही है। इससे किसान परेशान हो गए हैं। ऐसे में अब इन्हें अपनी फसलों की चिंता होने लगी है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





