
# स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने का ले संकल्प *

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
19 अक्टूबर 2022
नेहरू युवा केंद्र सोलन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा राष्ट्रिए युवा स्वयंसेवी एवं अरिना संस्थान के साथ मिल कर स्वच्छ भारत अभियान 2.0 चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत 20 बोरे प्लास्टिक कूड़ा एकत्रित कर उसका सही रूप से निपटारा किया गया। अधिक जानकारी देते हुए नेहरू युवा केंद्र, सोलन की उपनिदेशक श्रीमति ईरा प्रभात ने बताया की यह क्लीन इंडिया 2.0 यह कार्यक्रम आजादी के अमृत मोहोत्सव के अंतर्गत 1 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक समस्त भारत मे तक नेहरू युवा केंद्र संगठन द्वारा चलाया जा रहा है। जिसका उदेश्य स्वच्छ भारत का निर्माण करना तथा स्वच्छता के संदेश को प्रत्येक नागरिक तक पहुचाना है। आज यानि 19.10.2022 को यह अभियान समस्त भारत मे बड़े स्तर पर चलाया जा रहा है तथा इस अभियान के तहत सभी को यह संदेश दिया गया की ना सिर्फ अक्तूबर महीने मे सफाई का ध्यान रखे अपितु पूरे वर्ष इस अपने आस पड़ोस को साफ सुथरा रखे तथा एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक का कम से कम उपयोग करे तथा जो भी कचरा होता है उसका सही ढंग तथा उचित स्थान पर निपटारा करे। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आज नेहरू युवा केंद्र, सोलन द्वारा सभी विकास खंड मे यह स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमे नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रिए स्वयंसेवी तथा युवा क्लब बढ़ चढ़ कर अपना योगदान दे रहे है। नेरी कलां, बड़ोग पंचायत, कंडाघाट तथा नलागढ़ मे भी आज इस कार्यक्रम के तहत लगभग 4100 किलो कूड़े का निष्पादन किया गया।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





