स्वास्थ्य मंत्री 15 जून को बसन्तपुर और मशोबरा के प्रवास पर

ख़बर अभी अभी शिमला ब्यूरो

14 जून  2024

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डाॅ. धनी राम शांडिल 15 जून, 2024 को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बसन्तपुर और मशोबरा के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री 15 जून को प्रातः 11.30 बजे बसन्तपुर में वृद्धाश्रम का दौरा करेंगे। इसके पश्चात् दोपहर 12.45 बजे मशोबरा में नारी सदन का दौरा भी करेंगे।

Share the news