हमीरपुर जिले भर के 750 स्कूलों में पहली से नौंवी और जमा एक के 38,739 विद्यार्थियों ने दीं टर्म टू की परीक्षाएं

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

4 मार्च 2023

हमीरपुर जिले भर के 750 स्कूलों में शुक्रवार को पहली से नौंवी और जमा एक के 38,739 विद्यार्थियों ने टर्म टू की परीक्षाएं दीं। जिसमें पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक के 27,413 विद्यार्थियों ने सुबह 10 बजे से एक बजे तक, जबकि नौवीं और जमा एक कक्षा के 11,326 विद्यार्थियों ने दोपहर दो बजे से पांच बजे तक परीक्षा दी प्रारंभिक शिक्षा और उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर की ओर से टर्म टू की परीक्षाओं से पूर्व शिक्षकों को प्रदेश शिक्षा बोर्ड की ओर से निर्धारित नियमों के पालन करके परीक्षाएं लेने के निर्देश जारी किए गए थे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news