
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
24 मई 2023
नालागढ़ बद्दी नेशनल हाईवे पर देर रात एक सड़क हादसा पेश आया जानकारी के मुताबिक़ एक कैंटर जो नालागढ़ से बद्दी की तरफ़ जा रहा था उसने हररायपुर के पास तेज रफ़्तार से ओवरटेक करते हुए सामने से आ रही बलेरो जिसका नंबर HP12M8047 व मोटरसाइकिल जिसका नंबर HP55A3806 को बुरी तरह टक्कर मार दी स्थानीय लोगो ने तुरंत बैलेरो चालक व मोटरसाइकिल स्वार दो युवकों को नालागढ़ अस्पताल पहुँचाया परंतु नालागढ़ डॉक्टर ने बैलेरो चालक जिसका नाम शंभु जो की नालागढ़ में ठेकेदारी का काम करता है और वार्ड नंबर 9 में किराए के मकान में रहता है
उसको मृत घोषित कर दिया व दोनो मोटरसाइकिल स्वार युवकों की गंभीर हालत देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफेर कर दिया मोटर साइकिल घायल युवकों की पहचान अक्षय निवासी खरुणी व अरुण निवासी नादौन हमीरपुर के रूप में हुई है नालागढ़ अस्पताल के डॉक्टर ने बताया की तक़रीबन 9 बजे के क़रीब एक्सीडेंट का मामला आया था जिसके बैलेरो चालक ब्रॉड डेड पाया गया व दो मोटरसाइकिल स्वार युवकों को गंभीर चोटे आयी थी जिनकी गंभीर हालत देखते हुए तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ रेफेर किया गया।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





