
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
27 मार्च 2023
हरियाणा के महेंद्र गढ़ में हुई राष्ट्रीय सीनियर महिला कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल की बेटियों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। फाइनल में हरियाणा से टीम को सात अंकों से हार का सामना करना पड़ा। हिमाचल की टीम में खेलो इंडिया के राजपुरा (नालागढ़) केंद्र की अंकिता, साक्षी और तनवी ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। हिमाचल की टीम ने प्री क्वार्टर फाइनल में बिहार को 59-13, पंजाब की 46-15 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में हिमाचल का मुकाबला झारखंड से हुआ। हिमाचल ने इस मुकाबले को आसानी से 49-20 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल में हिमाचल का मुकाबला हरियाणा की टीम से हुआ। इस रोमांचक मुकाबले में हिमाचल को 35-28 से हार का सामना करना पड़ा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्य सभा के सदस्य किशनपाल पंवार ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





