
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
24 मार्च 2023
हरोली उपमंडल में पुलिस ने 1.4 किलो गांजा के साथ दो युवक गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस थाना हरोली की टीम टाहलीवाल से बाथड़ी रोड़ पर गश्त कर रही थी तभी पुलिस को देख कर दो युवक भाग गए जिनको पुलिस ने घेरा डालकर काबू किया तथा शक के आधार पर तलाशी ली।
एक युवक ने पीठ पर बैग लगा रखा था। बैग से 1.4 किलो गांजा बरामद किया गया है। आरोपी अभिषेक शुक्ला और सन्नी कुमार निवासी गांव व डाकघर शतांवर तहसील धुम्रव जिला बकसर बिहार के रहने वाले हैं। दोनों युवकों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
आरोपियों से नशे की खेप को लेकर पूछताछ की जा रही है। एसएसचओ हरोली सुनील सांख्यान ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





