
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
27 मार्च 2023
वर्ष 2023 की अगर बात करे तो इस वर्ष शुरुआती दौर में बारिश कम देखने को मिली जिस कारण किसानों की फसलों को उचित पानी ना मिलने से उनकी पैदावार नही हो पाई। जिस कारण मटर, लहसुन और गेंहू की फसल की पैदावार उचित नही हो पाई जिस कारण फसल जल्द ही समाप्त हो गई। आपको बता दे की गेहूं की फसल का उत्पादन 21,300 हेक्टर भूमि में किया जाता है। लेकिन इस बार सुखा पड़ने से 19 करोड़ का नुकसान हुआ है।
उचित समय पर बारिश नही होने से किसानों को नुकसान का भारी सामना करना पड़ा। कृषि विभाग सोलन के अनुसार BBN के किसानों को इस बारिश के कारण सबसे अधिक नुकसान हुआ है।
इस विषय पर ज्यादा जानकारी देते हुए कृषि निदेशक डॉ डीपी गौतम ने बताया की शुरुआती दौर में बारिश नही हुई लेकिन मार्च में बारिश, हवा और ओले के कारण गेंहू की फसल गिर गई और गेंहू के दाने काले पड़ने शुरू हो गए। उन्होंने कहा की सोलन में 21300 हेक्टर में गेहूं की बिजाई की जाती है लेकिन इस बार बारिश ना होने से 19 करोड़ का नुकसान हुआ है। परंतु आगामी फसल के लिए यह बारिश लाभदायक साबित हुई है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





