

मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि हिमाचल में जंगलों के संरक्षण और इनको आग से बचाने के लिए सरकार ने वन मित्रों की भर्ती की है। इसी तर्ज पर किन्नौर जिले में भी 62 वन मित्रो





राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि वन मित्रों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए सरकार विशेष नीति तैयार करेगी। जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में वन मित्रों के लिए आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री ने कहा कि हिमाचल में जंगलों के संरक्षण और इनको आग से बचाने के लिए सरकार ने वन मित्रों की भर्ती की है। इसी तर्ज पर किन्नौर जिले में भी 62 वन मित्रों को भर्ती किया गया है। उन्होंने कहा कि इस नीति से वन मित्रों को आगे बढ़ने और प्रतिभा निखारने का भी अवसर मिलेगा।