आठ साल के लंबे इंतजार के बाद करीब एक हफ्ते में कल्पा में आइस स्केटिंग रिंक का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। कल्पा में आइस स्केटिंग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। सर्दियों में कल्पा आने वाले पर्यटक और साहसिक खेलों के शौकीन युवा इस बार यहां आइस स्केटिंग और रोलर स्केटिंग का मजा ले सकेंगे। आठ साल के लंबे इंतजार के बाद करीब एक हफ्ते में कल्पा में आइस स्केटिंग रिंक का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। कल्पा में आइस स्केटिंग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। 49 लाख से अधिक की लागत से इसका निर्माण किया जा रहा है। स्केटिंग रिंक बनने से जहां जिले के युवाओं को साहसिक खेलों का प्रशिक्षण मिलेगा, वहीं देश-विदेश से आने वाले पर्यटक भी स्केटिंग का आनंद ले सकेंगे।सर्दियों में कल्पा आने वाले पर्यटक और साहसिक खेलों के शौकीन युवा इस बार यहां आइस स्केटिंग और रोलर स्केटिंग का मजा ले सकेंगे। आठ साल के लंबे इंतजार के बाद करीब एक हफ्ते में कल्पा में आइस स्केटिंग रिंक का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। कल्पा में आइस स्केटिंग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। 49 लाख से अधिक की लागत से इसका निर्माण किया जा रहा है। स्केटिंग रिंक बनने से जहां जिले के युवाओं को साहसिक खेलों का प्रशिक्षण मिलेगा, वहीं देश-विदेश से आने वाले पर्यटक भी स्केटिंग का आनंद ले सकेंगे।आइस स्केटिंग एसोसिएशन किन्नौर के अध्यक्ष विक्रम सिंह नेगी ने बताया कि कांग्रेस कार्यकाल में कल्पा में रिंक के निर्माण के लिए 49,02,478 राशि की स्वीकृति मिली थी। रिंक का निर्माण कार्य वर्ष 2016 से शुरू हुआ था, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद काम अधर पर लटका रहा। बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी के प्रयासों से कल्पा में एकमात्र रिंक तैयार हो रहा है। इसमें युवा स्केटिंग के साथ रोलर स्केटिंग का भी मजा लेंगे।